रेंकी पुल से बहे ग्रामीण की घटनास्थल से 150 मीटर दूर मिली लाश

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के हरदीबाजार गांव में सुकालू पटेल नामक व्यक्ति रेंकी पुल से बह गया था, जिसका शव घटना स्थल से 150 मीटर दूर अपने खेत के नीचे नदी किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला। नदी की धार में कमी आने से सुकालू का शव ग्रामीणों को दिखा, इसके बाद उन्होंने तत्काल इसके सूचना पुलिस को दी।

लापता सुकालू पटेल की तलाश कल से जारी थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। आज नदी की धार में कमी आने से सुकालू का शव ग्रामीणों को दिखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share This Article