कोरबा में चलती कार में युवकों ने किया खौफनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   आजकल अधिकतर लड़कों को इंस्टाग्राम पर रील बनने का शौक चढ़ा हुआ है। इसके लिए लोग खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाते हैं और फिर उसे अपने अकाउंट पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसा ही कोरबा जिले में कुछ युवकों का चलती कार में खतरनाक स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर स्टंट बाजो को अच्छा सबक सिखाया है। 

पूरा मामला सिविल थाना अंतर्गत का है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि निहारिका मुख्य मार्ग पर कुछ युवक चलती कार पर स्टंट और रील बनाते हुए उत्पात मचाते हैं। इस दौरान वे कार की खिड़की से बाहर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे, वही एक युवक कार के ऊपर बैठा हुआ था और हवाबाजी करता हुआ नजर आता है। इस सभी चीजों के दौरान गाड़ी चलती रही और वो बदमाशी दिखाते रहे। इस हरकत ने न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया। वहीं राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इससे पहले भी बालको थाना क्षेत्र में दो युवकों का चलती इलेक्ट्रिक ऑटो पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में युवक ऑटो के दरवाजे पर खड़े होकर बिना हाथ पकड़े स्टंट करते दिखे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की स्टंटबाजी गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने रील बनाने की सनक में युवाओं से जान जोखिम में डालकर ऐसे स्टंट नहीं करने की अपील की है।

 

Share This Article