दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत 

2 Min Read

दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत 

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रायपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रही ट्रक ने कुचल दिया, इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान हीराबाई साहू निवासी डूमरतराई के रूप में हुई। महिला अपने भतीजे के साथ बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। भतीजा ओम प्रकाश साहू निवासी डूमरतराई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई उसने बताया कि 8 जुलाई दोपहर पौने 3 बजे अपनी बड़ी मां हीराबाई साहू के साथ कुरुद की ओर जा रहा था। तभी देवपुरी के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। जिसके बाद ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे महिला के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले में ओमप्रकाश की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share This Article