कुसमुंडा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस बांकीमोगरा ने एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस को सौंपा ज्ञापन

2 Min Read

कोरबा:   कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को युवा कांग्रेस बाकी मोगरा द्वारा एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और थाना प्रभारी कुसमुंडा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निम्न समस्याओं को लेकर समाधान की मांग की गई है।

– कुसमुंडा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जितने भी बस एवं अन्य वाहन संचालित हैं उन सभी वाहनों के चालकों की अल्कोहल की नियमित जांच कराई जाए।

– मांस मछली दुकानों का संचालन कुसमुंडा क्षेत्र के गायत्री मंदिर के चौक के पास किया जा रहा है उन सभी दुकानों को आदर्श नगर साप्ताहिक बाजार में स्थाई रूप से स्थानांतरण करने की कृपा करें।

– अन्य सब्जियों की दुकानों का संचालन कुसमुंडा क्षेत्र के गायत्री मंदिर के चौक के पास किया जा रहा है,जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, उन सभी दुकानों को आदर्श नगर साप्ताहिक बाजार में स्थाई रूप से स्थानांतरण करनेकी कृपा करें।

– सड़क के किनारे सूखे बड़े पेड़ को हटाकर सुरक्षित किया जाए।

– पानी की निकासी की व्यवस्था को सुधार किया जाए।

युवाओं ने पुलिस और प्रबंधन से उनकी उक्त जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द निराकरण की मांग की है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब वे आने वाले समय में आनोदलन के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article