कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आज पहला दिन है। आज 12 जुलाई से शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, सभी कथा का रसपान कर रहे हैं।
हर हर महादेव से गूंजता पूरा स्थल, शिव भक्ति से डूबे श्रद्धालुगण। शिव महापुराण कथा का वाचन कर रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से हो रहे भगवान शिव की दिव्य कथा ने भक्ति का ऐसा रस घोला की शिवभक्त झूमते नजर आ रहे हैं।
