कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में महज एक महीने पहले जनता को समर्पित किए गए अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल की छत गिरने से हड़कंप मच गया है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बना यह हॉल उद्घाटन के कुछ ही समय बाद निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूरा हुआ था। लोकार्पण के मात्र एक महीने बाद 8 जुलाई 2025 को सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय हॉल में कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
मंडल के अपर आयुक्त की जांच रिपोर्ट में इसे गंभीर तकनीकी खामी और गुणवत्ता में कमी बताया गया है। इस मामले में असिस्टेंट इंजीनियर कांशी प्रकाश पैकरा और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर. के. दंदेलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय, संभाग-जगदलपुर निर्धारित किया गया है।
