बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रायपुर जिले में अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के एक घर में बुजुर्ग दंपति की खून से लथपथ हालत में लाश मिली है। घटना के बाद से पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बिरोदा गांव निवासी भूखन ध्रुव उम्र (62 साल) और उनकी पत्नी रूखमणी ध्रुव उम्र (60 साल) की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर ACCU टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने घर को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Share This Article