सतरेंगा में राशन घोटाला: दुकान संचालक ने किया चने का गबन, गरीबों को नहीं मिला हक़
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले की ग्राम पंचायत सतरेंगा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में क्रमांक- 552001009 चना वितरण को लेकर बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। आरोप है कि दुकान संचालक धनसाय ने गरीब हितग्राहियों को चना देने में भारी अनियमितता बरती है। इस गड़बड़ी की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराज़गी और असंतोष फैल गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें समय पर और पूरा राशन नहीं मिल रहा, जबकि रिकॉर्ड में वितरण दिखाया जा रहा है। हितग्राहियों ने बताया कि मार्च माह में प्रति राशन कार्ड में केवल 4 पैकेट चना वितरण किए गए है, जबकि शासन के रिकॉर्ड में 10 पैकेट वितरण दिखाकर 6 पैकेट चना क़ो गबन किया गया है अर्थात 6 पैकेट चना हितग्राहियों क़ो नहीं दिया गया है।
ग्रामीणों ने इसका विरोध कर मामले की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से सरकारी योजनाओं की साख पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उनका कहना है कि “शासकीय राशन प्रणाली में इस तरह की लापरवाही से योजनाओं की विश्वसनीयता खत्म हो रही है, जिसे तत्काल रोकना जरूरी है।”
कोरबा जिले में भी चना वितरण में कटौती
कोरबा जिले में राशन कार्ड धारकों को चना वितरण में कटौती की जा रही है, जिससे कई हितग्राही परेशान हैं। यह समस्या पिछले कुछ महीनों से चल रही थी, और इसका कारण शासन स्तर पर चना आपूर्ति के लिए नए वितरक से अनुबंध न हो पाना बताया जा रहा था, लेकीन नवम्बर से लेकर मार्च के चना मार्च 2025 में एक साथ शासकीय उचित मूल्य की दुकानों क़ो आबाँटन किया गया है, वहीं चना क़ो सतरेंगा PDS संचालक ने हितग्राहियों के साथ आँख में चोली खेलते हुए हितग्राहियों का 6 पैकेट चना क़ो गबन किया गया है जबकि हितग्राहियों क़ो 5 माह का 10 पैकेट चना वितरण करना था।
