प्लास्टर करते समय बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर, एक की मौत

2 Min Read

प्लास्टर करते समय बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर, एक की मौत

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  राजधानी के वार्ड क्रमांक-35 स्थित पुजारी स्कूल के सामने एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहे दो मजदूर चैली (लकड़ी की पट्टी) टूटने से नीचे गिर गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने के बाद दोनों मजदूरों को मकान मालिक ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया दूसरे घायल का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा मकान मालिक की लापरवाही के चलते हुआ है। उसने किसी ठेकेदार की मदद लिए बिना, खुद ही कुछ मजदूरों से काम करवाना शुरू किया था, जिनके पास निर्माण कार्य का पर्याप्त अनुभव नहीं था। कम खर्च में काम पूरा कराने के चक्कर में मकान मालिक ने जान जोखिम में डाल दी। हादसे के बाद घायल मजदूर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक मजदूर की जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब मकान मालिक इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। वहीं घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article