स्वास्थ्य केंद्र उतरदा में बीजेपी सरकार का सुशासन फैल; आखिर कौन दे रहा है संरक्षण:  मनमोहन राठौर

1 Min Read


कोरबा:   कोरबा जिले के पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के स्वस्थ केंद्र में मंगलवार को इलाज के दौरान NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने 11.30 में पहुंचे तो देखा कि डॉक्टर गणेश राम प्रभुवा नहीं आए थे पता करने में पता चला कि बारिश का बहाना बना रहा है, जबकि हरदी बाजार में 11.30 से 11.44 तक बारिश हुआ। मगर यह डॉक्टर प्रभुवा किसी एक दिन नहीं बल्कि रोज इस तरह के बहाने बनाकर स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचते।

मनमोहन ने यह भी बताया कि बीते कुछ माह पहले एक बच्ची के इलाज के लिए उनके अभिभावक ले कर आए तो हॉस्पिटल में मुर्गा, दारू पार्टी माना रहे थे मरीज को चेक करना तो दूर देखे भी नहीं थे.. जिसकी शिकायत प्रशासन से किया गया मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई क्यों?

कटघोरा विधायक के गृह ग्राम में अधिकारियों का मनमानी आखिर कौन दे रहा है संरक्षण ? प्रशासन को स्पष्ट करने की जरूरत है मनमोहन न कहा कि जिला कलेक्टर, एवं  जिला चिकित्सा अधिकारी महोदय को जल्द कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है जो कि ऐसे डॉक्टर को जल्द से जल्द पद मुक्त कर आराम करने का मौका दिया जाना चाहिए।

Share This Article