पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 284 किलो गांजा के साथ नशे के सौदागर गिरफ्तार

2 Min Read

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 284 किलो गांजा के साथ नशे के सौदागर गिरफ्तार

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 284 किलो गांजा बरामद किया है और नशे के कारोबार से जुड़े सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ का परिवहन हो रहा है। टीम ने तोरवा में चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध वाहन सफेद मारुति अर्टिगा (CG 04 OC 4577) को रोका गया। ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी में ब्राउन टेप से लपेटे 284 पैकेट में कुल 284 किलोग्राम गांजा मिला। जिसकी कुल कीमत 35 लाख रुपए है। पुलिस ने तत्काल मध्य प्रदेश के मंडला निवासी गजेंद्र गोस्वामी (26 वर्ष) और सिवनी के नयन कुमार मेहता (25 वर्ष) हिरासत में लिया।

ओडिशा से गांजे की तस्करी की जा रही थी। आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (बी) (2) (सी) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। 

Share This Article