कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में एक दुकान में ताला तोड़कर नगदी रकम पार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर लिया है इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी प्रांसू सिंह, एमपी नगर निवासी ने सिविल लाईन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया, उसने बताया कि वह बजरंग ट्रेडर्स का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह 18 जुलाई की रात 08.30 बजे के आसपास दुकान को बंद कर घर चले गए। दूसरे दिन 19 जुलाई के सुबह 9 बजे के आसपास दुकान आए तो देखा कि इसका दुकान का सामने में लगा ताला टुटा हुआ है और दुकान का शटर उठा हुआ है, दुकान को खोलकर अंदर प्रवेश किया देखा कि गल्ला में भी टुटा हुआ है उसमें रखा 1500 रूपये भी गायब था। वही दुकान की 3 सीसीटीव्ही कैमरा भी टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। जिसपर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
कार्यवाही के दौरान व संकलित साक्ष्य के आधार पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के निवासी 3 नाबालिग बालको को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में नाबालिगो ने चोरी करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लोहे का राड, मोटर सायकल को जब्त किया गया है। पकड़े गए तीनों बालको को 30 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
