कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में एक बार फिर से शांति भंग करने की कोशिश करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई सोमवार की रात्रि 2:30 करीब श्रद्धालु कनकेश्वर धाम कनकी शिव मदिंर दर्शन करने के लिये जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नहर रोड कनबेरी बाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम के गाना में डांस कर रहे थे उसी समय विक्रम शर्मा, नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डीजे के धुन मे डांस करते हुये विक्रम शर्मा अपने पास रखे पिस्टल तथा विधि से संघर्षरत् बालक अपने पास रखा हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार को अपने-अपने दाहिने हाथ में उपर आसमान की ओर उठाकर लोगो को दिखाकर लहराते हुये वहां पर सार्वजनिक जगह में अश्लील गाली गलौच करते हुये उपद्रव कर रहे थे। इस हरकत से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
जिसकी शिकायत के बाद जांच पड़ताल के दौरान आरोपी राहुल यादव, विक्रम शर्मा तथा इनके साथ मिलकर अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 4 नाबालिग बालको के द्वारा घटना में प्रयुक्त 1 नग फरसा नुमा धारदार हथियार एवं एक लाईटर गन नकली पिस्टल को जब्त किया गया। आरोपी (1) राहुल यादव (पिता दादू राम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खपराभट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर), (2) विक्रम शर्मा (पिता अप्पुनर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर) के खिलाफ धारा – 292, 296, 3(5) बीएनएस 4, 25 (1ख) (ख), 6, 25(1) (ख), 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वहीं 4 नाबालिग बालको को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राजेश तिवारी, उनि अजय सोनवानी, प्रआर 387 रामू कुर्मी, प्रआर 407 बसंत कुमार भैना, आर. क्र. 103 अजय यादव, आर. क्र. 52 नितेश तिवारी, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र.41 सुशील यादव एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
