धूरकोट स्कूल में शिक्षकों की मनमानी: घंटों देरी से पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

2 Min Read

धूरकोट स्कूल में शिक्षकों की मनमानी: घंटों देरी से पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले के धूरकोट गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों शिक्षकों की लापरवाही और अनियमितता को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के शिक्षक रोजाना तय समय से एक से दो घंटे की देरी से पहुंचते हैं, जिससे न केवल बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि बच्चों और अभिभावकों की उम्मीदों को भी ठेस पहुंच रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे हर दिन समय पर स्कूल पहुंचते हैं और स्कूल के बाहर शिक्षकों का इंतजार करते रहते हैं। गर्मी, धूप या बारिश-बच्चे समय पर पहुंचते हैं, लेकिन शिक्षक अपनी मनमर्जी से कभी एक घंटे तो कभी दो घंटे की देरी से आते हैं। यह स्थिति अब आम हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार शिक्षा विभाग को शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी की निष्क्रियता और उदासीनता के चलते शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं और वे अनुशासनहीनता की सभी सीमाएं पार कर रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में संज्ञान लें और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने से बचाया जा सके।

Share This Article