शराब के नशे में वायरल युवती का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   शहर में 6 जुलाई की रात को एक युवक और युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवती और उसका बॉयफ्रेंड सड़क पर नशे की हालत में बेकाबू नजर आ रहे थे। कोरबा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान युवक के पास से एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है। 

6 जुलाई की रात्रि में टीपी नगर कोरबा स्थित ONC बार एवं पाम मॉल में शराब सेवन कर मॉल के बाहर सड़क में आसामाजिक तत्वों के द्वारा आपस में उपद्रबाजी कर मारपीट की घटना को घटित किया गया था, उक्त घटना को रोकने एवं उचित समझाइश देने के दौरान एक युवती एवं युवक के द्वारा शराब के नशे में पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर कोरबा शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर में धारा 296,132,221,3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सीएसईबी सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन यादव के द्वारा अपने टीम के साथ  वायरल वीडियो की तस्दीक कर युवक एवं युवती का पता किया गया एवं घटना में संलिप्त युवक अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय विनय सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी मुडापार, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीएफ 3700 को जप्त किया गया है। जल्द ही वीडियो की वायरल युवती की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article