कटघोरा विधायक के गृह ग्राम से लगे ए.सी.बी. पवार प्लांट को किसका संरक्षण…? बीजेपी सरकार की या प्रशासन की- मनमोहन राठौर

2 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के हरदीबजार से लगे ए.सी.बी पवार प्लांट रेंकी के PWD रोड में भारी वाहन चलाने की शिकायत NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने जिला प्रशासन को 24/01/25 को 01/02/25 को 13/03/25 और 05/05/25 को पत्र के माध्यम से बार बार बरसात आने से पहले अवगत करते रहे मगर जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई जांच या कार्यवाही नहीं किया गया।

मनमोहन ने मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार पर निशान साधते हुए कहा कि एबीसी का मनोबल क्यों बढ़ा…. राठौर ने बताया कि हरदी बाजार से बिलासपुर के लिए मुख्य मार्ग है और बाई पास सड़क से A.C.B पावर प्लांट गेट तक सड़क pwd में भी हेवी वाहन चलाने से काफी ज्यादा खराब व जर्जर हो गया और बरसात में कीचड़ से फिसलन होने से आम जानो को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

मनमोहन ने कहा कि जिला प्रशासन क्यों नहीं कर पा रही है कार्यवाही… क्यों नहीं देना चाहते आम जनता को राहत… जबकि 3-4 बार जिला प्रशासन को एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल जी को भी पत्र के माध्यम से सड़क को 2 लेन का कंक्रेटिंग कर आम जनता को राहत देने का मांग किया गया है। मनमोहन ने यह भी कहा कि जल्द आम जनता एवं छात्र/छात्रों को सड़क बनाकर राहत प्रदान करे। अन्यथा NSUI की पूरी टीम एसीबी पवार प्लाट का गेट बंद करने के लिए बाध्य होंगे और जब तक आम जन को सुविधाएं नहीं होगा हम वही खाट लगा कर सोएंगे।

Share This Article