पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

1 Min Read

पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जटगा चौकी के हाथीडेरा मोहल्ला में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवनेश्वर प्रसाद साहू के रूप में हुई है, जिन्हें मिर्गी की बीमारी थी। बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 10 बजे वे अपने घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें घर से कुछ ही दूरी पर एक छोटे से गड्ढे में मुंह के बल पानी में डूबा देखा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मिर्गी आने से संतुलन बिगड़ने और पानी में गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  

Share This Article