कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा वार्ड में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना घटी। जानकारी के अनुसार भिलाईखुर्द निवासी 24 वर्षीय दीपक यादव बिजली लाइन सुधारने के काम के लिए ठेकेदार के माध्यम से मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और लाइन में करंट आने से दीपक बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
