दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   थाना दीपका क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रार्थी किरण कुमार यादव द्वारा 26 जुलाई को मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही दीपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील देवार (उम्र: 24 वर्ष, बालौदा, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चाम्पा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वहीं पुलिस अब चोरी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

चोरी की बाइक जब्त:-

1. हिरो एच.एफ. डिलक्स संरचनाः CG12AY4211
चेचिस नं: MBLHAW039KHB05107 |
इंजन नं: HA11ENKHB10191

2. होण्डा सीबी साइन क्रमांकः CG12AW1976
चेचिस नं: ME4JC65ACJ7044011 |
इंजन नं: JC65E72069700

3. हीरो स्पेनडर प्लस क्रमांक: CG12BK4368
चेचिस नं: MBLHAW234P4E11630 |
इंजन नं: HA11E8P4E46036

4. टीवीएस लूना|

Share This Article