कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकार एवं कायस्थ समाज के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिन्हा (आयु 67 वर्ष) का बुधवार को हृदयाघात से एक निजी अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वे पंप हाउस, कोरबा निवासी थे। स्व. श्री सिन्हा का अंतिम संस्कार 31 जुलाई को स्थानीय मुक्तिधाम में संपन्न होगा।
वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियाँ, नाती-पोतों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पत्रकारिता, समाजसेवा व वितरण जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।
कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का निधन
