कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री करने वाले पर उरगा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। 7 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उरगा बस्ती में महेन्द्र कुरे नामक व्यक्ति द्वारा अपने पास अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर ब्रिकी कर रहा है जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा उरगा बस्ती में जाकर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही की गई। एक व्यक्ति अपने पास बाड़ी में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे दिखा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम महेन्द्र कुर्रे पिता गणेश राम कुर्रे उम्र (42 वर्ष) उरगा बस्ती का रहने वाला बताया। उसके कब्जे से एक बडा प्लास्टिक पन्नी में भरा हुआ लगभग 30 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला जिसे जप्त किया जाकर आरोपी को शराब बिक्री करने का आदी होने एवं आरोपी के द्वारा आर्थिक लाभप्राप्त करने के लिए अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर संगठित अपराध कारित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट, 111 बीएनएस के अंतर्गत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इसके साथ ही शराब पीकर उपद्रव करने वाले अनावेदगण (1) बुधराम एक्का पिता महेत्तर एक्का उम्र 45 वर्ष साकिन बेंगचुल भांठा, थाना उरगा, (2) प्रीतम कुमार राजवाडे पिता रामप्रसाद उम्र 28 वर्ष साकिन कटबितला, थाना उरगा, (3) विरेन्द्र कुमार मरावी पिता स्व. सुखसिंह मरावी उम्र 31 वर्ष साकिन कुदरीखार थाना उरगा, (4) विरेन्द्र भगत पिता नीर सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन मुरली सलिहाभांठा, थाना हरदीबाजार, (5) प्रकाश चौहान पिता बरन सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष साकिन नेवसा, थाना हरदीबाजार, के विरूद्ध धारा 170/126(2), 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों एवं शराब पीकर उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
