पारिवारिक विवाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका लगनी बाई मझवार उम्र 35 वर्ष (निवासी लक्ष्मणगढ़, थाना उदयपुर, जिला सरगुजा) की महेन्दर मझवार से विवाह हुआ था। 10 अगस्त को घर पर लगनी बाई मझवार की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी वही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। मर्ग इंटिमेशन, नक्शा पंचायतनामा, परिजनों/पंचान के कथन, एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन-अवलोकन पर पाया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते लगनी बाई की उसके पति महेन्दर मझवार ने दोनों हाथ से मुंह एवं नाक दबाकर हत्या कर दी थी। 

मामले में में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी पति महेन्दर मझवार के विरुद्ध धारा 103(1) BNS एवं 187 BNSS पंजीबद्ध कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share This Article