कोरबा पिकनिक स्पॉट पर 50 हाथियों का जमावड़ा, बेबी एलीफेंट का मस्ती भरा वीडियो हो रहा वायरल, देखें वीडियो….

2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचक नजारा देखने को मिला, जहां एक साथ 50 हाथियों का विशाल झुंड देखा गया। इस झुंड में दंतैल हाथी के साथ कई बेबी एलिफेंट भी शामिल थे। फिलहाल हाथियों का लोकेशन झोराघाट परिक्षेत्र में है, जो एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है।

दअरसल 12 अगस्त की शाम यहां पिकनिक मनाने पहुंचे पर्यटक हाथियों के इस अनोखे नजारे को देख रोमांचित हो गए। हाथी जोर-जोर से चिंघाड़ रहे थे और छोटे हाथी आपस में दौड़ लगाकर खेलते नज़र आ रहे थे। कई पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य का वीडियो बनाकर कैमरे में कैद कर लिया। वहीं वन विभाग ने इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

इससे पहले, यही झुंड 3 दिन पूर्व बाझीबन क्षेत्र में पहुंचा था, जहां करीब 30 किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। इसके अलावा कोरबा वनमंडल के कुडमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों की मौजूदगी है। जानकारी के मुताबिक जिले में हाथियों से करीब 200 गांव प्रभावित है। वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और जंगल क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाएं।

 

 

 

 

 

Share This Article