कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की उभरती अभिनेत्री इशिका यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सिनेमा 36 की चर्चित फिल्म ‘मोर छैयां भुईयां 3’ से पहचान बनाने वाली इशिका को अब प्रेम चंद्राकर और भूपेंद्र साहू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मया देदे मयारु 2’ में लीड रोल मिल गया है।
यह फिल्म अमन मूवीज मार्क के बैनर तले बन रही है, जिसके निर्माता आलक राय हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है क्योंकि इसका पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। अब इसका सीक्वल आने जा रहा है, जिसमें रोमांस के साथ पारिवारिक भावनाओं का भी तड़का होगा।

फिल्म में इशिका यादव की एंट्री आसान नहीं थी। मेकर्स लंबे समय तक इशिका और एक अन्य एक्ट्रेस के बीच उलझे रहे, लेकिन आखिरकार बाजी इशिका के हाथ लगी। यही नहीं, दीपक साहू और लक्षित झांझी के बीच भी कास्टिंग को लेकर चर्चा चली और अंततः लक्षित को फाइनल किया गया। वहीं मान कुरैशी और दीक्षा जायसवाल पहले से ही तय किए जा चुके थे।
इशिका का कहना है कि यह उनके करियर का अहम पड़ाव है और वे इस मौके को पूरी मेहनत और समर्पण से निभाना चाहती हैं। फिल्म से जुड़े लोग भी मानते हैं कि उनकी मौजूदगी कहानी को और दमदार बनाएगी।
‘मया देदे मयारू 2’ जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इसमें कहानी और मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है।
