कटघोरा में तेज रफ्तार का कहर: ऑल्टो कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, देखें हादसे का लाइव वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/कटघोराः  कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कारखाना इलाके में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। एक मारुति ऑल्टो K-10 कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा कारखाना क्षेत्र की है जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।


कार में सवार महिला और एक बच्चा भी चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा पहुंचाया गया। बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया।

कटघोरा पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Share This Article