कोरबा/कटघोरा: कोरबा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में एक पति ने की सारी हदें पार कर दी घरेलू विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी पति लंबे समय से नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही गांव में यह खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
