एसईसीएल के 30 कर्मचारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट….

1 Min Read

बिलासपुर:  साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार कोरबा, गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्रों के कुल 30 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान पद और वेतनमान पर सीडब्ल्यूएस, कोरबा में पदस्थ किया गया है।

एसईसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण पूरी तरह प्रशासनिक कारणों से किया गया है। संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर, उन्हें कोरबा सीडब्ल्यूएस में कार्यभार ग्रहण करने के लिए भेजें। स्थानांतरित कर्मचारियों को अपने समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यभार ग्रहण प्रतिवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Share This Article