3 दिन से डिब्बे में फंसा था कुत्ता का सिर, आरसीआरएस टीम ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एन एन 24 न्यूज:– भूखे-प्यासे कुत्ते का सफल रेस्क्यू तीन–चार दिनों से सिर में प्लास्टिक का डिब्बा फंसे एक आवारा कुत्ते को आरसीआरएस टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। डिब्बा फंसने के कारण कुत्ता न तो खाना-पीना कर पा रहा था और न ही ढंग से चल पा रहा था। वह हेलीपैड और अटल आवास क्षेत्र के आसपास घूमता देखा जा रहा था।

आरसीआरएस के अध्यक्ष अविनाश यादव ने बताया कि इससे पहले भी कई बार कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार वह भाग जाता था।


मंगलवार की शाम टीम के सदस्य अतुल बेला, सोनू शाह और सुमीत ने शाम 7 बजे से कुत्ते की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ता पीएम आवास के पीछे जंगल में मिला।

टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर पीएम आवास के पास लाया और बड़े एहतियात के साथ उसके सिर में फंसा प्लास्टिक का डिब्बा निकाल दिया। डिब्बा निकलते ही कुत्ता तेजी से भाग गया।

रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने इसकी जानकारी संगठन के अध्यक्ष अविनाश यादव को दी। टीम का कहना है कि समय पर रेस्क्यू न होने पर कुत्ते की हालत गंभीर हो सकती थी।

हेल्पलाइन नंबर 98279 17848

Share This Article