भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के कोरबा आगमन पर युवा मोर्चा महामंत्री निखिल राठौर ने किया भव्य स्वागत

1 Min Read

कोरबा:  माँ सर्वमंगला की पावन धरा एवं ऊर्जाधानी कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन, नंदन-वंदन किया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री निखिल राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कोरबा में प्रस्तावित ‘अटल स्मृति भवन’ (भाजपा कार्यालय) के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस ऐतिहासिक अवसर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अटल स्मृति भवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share This Article