कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 वारंटी और बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  थाना कोतवाली पुलिस ने फरार वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 9 वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।

वारंटियों और बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर

थाना कोतवाली क्षेत्र में लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मनोज कुमार उर्फ रवि नवरंग, पिता पूनम राम नवरंग, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू, कोरबा।
  2. विक्रम सिंह, पिता सालिक सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू, कोरबा।
  3. राकेश यादव उर्फ लालू, पिता शंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी राताखार, कोरबा।
  4. कवि यादव, पिता तीज राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोती सागरपारा, कोरबा।
  5. रविंद्र निषाद, पिता गोविंद राम, उम्र 40 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन रोड, शनि मंदिर के पास, कोरबा।
  6. अनिल कुमार गुप्ता, पिता स्वर्गीय रामपाल गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी कर मंगल रोड, पटेलपारा, कोरबा।
  7. धनराज शर्मा, पिता रम्य शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुरपा रोड, कोरबा।
  8. विनीत कश्यप, पिता जॉनसन कश्यप, उम्र 28 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा।
  9. थॉमसन बेंजामिन, पिता किताबें जमीन विलियम, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा।

न्यायालय में किया गया पेश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share This Article