कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की टीम द्वारा ग्राम जुराली के पास रात्रि बिना अनुमति डीजे सिस्टम बजा रहे डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
छात्र-छात्राओं के परीक्षाओं को देखते हुए और निर्धारित समय से ज्यादा समय तक डीजे का संचालन करना ध्वनि विस्तार यंत्र के द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजाने के संबंध में पुलिस को विभिन्न जगहों से डीजे के संबंध में लगातार आम जनों से पुलिस को शिकायत प्राप्त हो रहा था।
थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दीनदयाल मार्केट के पास सार्वजनिक स्थल में ध्वनि विस्तार यंत्र का धारक लक्ष्मण सहिस पिता रमेश सहित उम्र 28 साल साकिन सीतामणी कोरबा द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजा रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस व कर्णपीड़ा दायक था अनावेदक का यह कृत्य धारा 4,5,15 कोलाहल अधिनिमय का उलघंन पाये जाने से अनावेदक के डीजे साउंड को जप्ती कर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
थाना कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जुराली के पास सार्वजनिक स्थल में कार्यक्रम में ध्वनि विस्तार यंत्र का भुवनेश्वर पटेल द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजा रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस व कर्णपीड़ा दायक था उपरोक्त अनावेदक को साउड सिस्टम बजाने के संबंध में अनुमति पेश करने हेतु लिखित में नोटिस दिया गया जो कोई अनुमति पेश नहीं किया। अनावेदक का यह कृत्य धारा कोलाहल अधिनिमय का उलघंन पाये जाने से अनावेदक के डीजे सिस्टम को जप्ती कर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
दीपका पुलिस के द्वारा विद्यार्थीयों के परीक्षा होने एवं अनावश्यक ध्वनि विस्तार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आम जनो के शिकायत पर डीजे संचालक संदीप यादव साकिन बेलटिकरी बसाहट दीपका के द्वारा अपने घर के सामने DJ प्रचार प्रसार हेतु हमेशा तेज ध्वनी से DJ बजाकर ध्वनी प्रसार कर आम जनो को मानसिक पीड़ा पहुंचाने पर DJ संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
कुसमुंडा पुलिस के द्वारा अनावश्यक ध्वनि विस्तार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आम जनो के शिकायत पर डीजे संचालक सुनील कुमार निवासी मनगांव कुसमुंडा के द्वारा तेज ध्वनी से DJ बजाकर ध्वनी प्रसार कर आम जनो को मानसिक पीडा पहुंचाने पर DJ संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
