5 अवैध ईंट भट्टों पर खनिज विभाग ने की कार्यवाही

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में अवैध ईंट भट्टों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं कटघोरा तहसील अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के रामपुर पंचायत के आश्रित ग्राम अमाखोखरा मे 5 अवैध ईंट भट्ठों के संचालन पर खनिज विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।
       

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासनब को लगातार उस क्षेत्र मे धड़ल्ले से ईंटभट्ठा संचालन की शिकायत मिल रही थी, जबकि प्रशासन ने वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण जैसे पर्यावरण प्रदूषण के रोकथाम हेतु सख्ती से पाबंदी लगा रखी हैं। बताया जा रहा हैं की इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा प्रशासन कि आँखो मे धूल झोकते हुए भारी मात्रा मे अवैध ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा है। सुचना के आधार पर पोड़ी-उपरोड़ा अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलाँगे व राजस्व कि सयुंक्त टीम द्वारा आमाखोखरा में दबिश देते हुए 5 ईंट भट्ठे को जप्त करने कार्यवाही की गयी।
       

नियम के तहत संचालित अवैध 5 ईंट भट्ठों पर प्रशासनिक कार्यवाही की गई, वहीं एसडीएम सरोज महिलाँगे ने कहा की ईंट भट्ठे संचालित करने के कई नियम हैँ जहाँ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रशासन की अनुमति के आधार पर ईंट भट्ठे संचालित करने का प्रावधान है। पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र मे भी ऐसे कई ठेकेदार हैं जो बिना अनुमति के ईंट भट्ठे संचालित कर अवैध व्यापार रहे हैं।

Share This Article