कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी कोरबी द्वारा 8 मार्च को पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम बर्रा बोदराडांड निवासी दशरथ सिंह के पास अवैध तरीके से डीजल रखा हुआ है।
पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही ग्राम बर्रा बोदराडांड के पास जाकर उक्त व्यक्ति के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से 210 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि पुठीपकाना पसान कोरबी क्षेत्र में रेल कॉरिडोर का कार्य चल रहा है उक्त जगह पर हाइवा, ट्रक से डीजल की चोरी किया करता था। चोरी के डीजल को आसपास के ट्रैक्टर संचालकों को दिया करता था। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गये लगभग 210 लीटर डीजल जप्त किया गया है।
नाम आरोपी –
1. दशरथ सिऊ पिता बाबूलाल धोबी उम्र 38 साल साकिन ग्राम बर्रा बोदराडांड चौकी कोरबी जिला कोरबा छ०ग० I
