महाशिवरात्रि पर घर में निकला कोबरा सांप, लोगों ने की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो…..

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  महाशिवरात्रि पर एक और जहां पूरा शहर शिव भक्ति में लीन था, वही एक घर में कोबरा घूमने लगा, जिसे देखकर पूरा घर आश्चर्यचकित रह गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आरसीआरएस के अध्यक्ष अविनाश यादव को दी। सूचना पाकर सर्पमित्र अविनाश यादव साथी अजय साहू के साथ तुरंत बालको क्षेत्र भद्रापारा निवासी साधुराम के घर पहुंच गए, जहां बड़ी आसानी से सर्प का रेस्क्यू किया गया क्योंकि महाशिवरात्रि का पर्व है इसलिए घर वाले एवं अन्य ग्रामीण द्वारा सर्प की पूजा अर्चना भी की गई। अच्छी बात यह रही कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

R.C.R.S.अध्यक्ष अविनाश यादव द्वारा बताया गया कि गर्मी के मौसम आने पर सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो चुका है इसलिए सावधान रहिए एवं सांप निकलने पर आप वन विभाग या हमारे नंबर 9827917848 पर कॉल करके इसकी तुरंत सूचना दें।

देखे वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/C4S9zfjPAnj/?igsh=ZHRyMXVtdHlkM2pk

Share This Article