कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: महिला सुरक्षा के लाखों दावों के बावजूद बलात्कार और छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोरबा जिले का है। यहां मासूम बच्ची से उसके ही चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची का चाचा उसे बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने उसके साथ कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बनाया।
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित मासूम ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
