मातम में बदली सगाई की खुशियां: दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म के एक्टर की मौत, शूटिंग से लौटने के दौरान हुआ हादसा

2 Min Read

मातम में बदली सगाई की खुशियां: दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म के एक्टर की मौत, शूटिंग से लौटने के दौरान हुआ हादसा

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ी फिल्मी दुनिया के मशहूर विलेन सूरज मेहर की आज सड़क हादसे में मौत हो गई है. बिलाईगढ़ के सरसीवा क्षेत्र में उनकी गाड़ी और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई. सूरज की मौत मौके पर ही हो गई. वे फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग कर लौट रहे थे. वहीं आज ही ओडिशा में उनकी सगाई भी होनी थी. लेकिन खुशियां मातम में बदल गई।

हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में उनके ड्राइवर भूपेश पाटले और एक साथी आर्या वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें बिलाईगढ़ के अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां से दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

40 साल के सूरज मेहर का आज ओडिशा के भठली में सगाई थी. जिसके चलते वे फिल्म शूटिंग करने के बाद देर रात स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे. तभी पिपरडुला गांव के समीप सरसीवा की और से आ रहे पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो के सामने बैठे सूरज मेहर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूरज के परिजनों को उनकी मौत की खबर सुबह 5 बजे मिली। वे अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर फिल्म आखिरी फैसला’ की शूटिंग कर रहे थे. इससे पहले सूरज ने फिल्म ‘तोर मया के चिन्हा’ में विलेन का रोल किया था. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Share This Article