कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में 2 मई को प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है। उनके स्थान पर गृह मंत्री अमित शाह 1 मई को कटघोरा के मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। वीआईपी महोदय को “Z+” MHA Security with ASL CRPF cover सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस के द्वारा मैप जारी कर परिवर्तित मार्ग और पार्किंग स्थल की जानकारी दी गई है।

पार्किंग स्थल:-
- पार्किग 1, 2 व 3 बिलासपुर रोड।
- पार्किंग 4 बांगो रोड।
- पार्किंग 5, 8, 8 कोरबा रोड।
- पार्किग 7 व 9 बडी वाहन । बांगो-बिलासपुर रोड से जेंजरा रोड होकर आऐगें।
डायर्वसन प्वांईट:-
1. चकचकवा चौक।
2. जेंजरा चौक।
3. ठेल्वाडीह तिराहा ।
4. सुतर्रा तिराह ।
