गेवरा/दीपका: लोकसभा तीसरे चरण चुनाव 2024 में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे जहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार और मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के बीच माना जा रहा है। एसईसीएल गेवरा दीपका कोयलांचल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव तनवीर अहमद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में दीपका में आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शानदार रोड शो कर चुनाव का प्रचार किया गया वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत ने खुले जिप में खड़े होकर रोड शो के दौरान लोगों तक जनसंपर्क किया।

वहीं एसईसीएल के सभी ट्रेड यूनियन का भी जोरो से समर्थन देखने को मिला जहां मुख्य रुप से एटक, इंटक, सीटू, के नेता गढ़ उपस्थित हुए। इस दौरान काफी तादाद में पार्टी समर्थक जुटे और लोगों ने रोड शो को देखकर कांग्रेस पार्टी को स्टार प्रचारक की उपाधि दे दी। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 विधानसभा के 16 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए 7 मई को मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
