अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

2 Min Read

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर है।


जानकारी के अनुसार यह मामला जटगा चौकी क्षेत्र का है। हर दिन लघु व्यवसाय करने वाले लोग कटघोरा से रावा पहाड़ जाते हैं। रविवार को भी 12 से ज्यादा लोग पिकअप से बाजार के लिए निकले। इस बीच रावा पहाड़ मोड़ के पास घाट पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर हादसे में मौके पर 2 लोगों ओमप्रकाश जायसवाल और रामकुमार की मौत हो गई। 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है।

वहीं जटगा चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article