कोरबा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह, अब तक 40% हुआ मतदान

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  लोकसभा के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर मतदान शुरू हो गई हैं। कोरबा लोकसभा सीट पर सुबह से ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू है।छत्तीसगढ़ के इस अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी समेत 168 प्रत्याशी मैदान में है। इसके साथ ही सभी 7 लोकसभा सीटों पर 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वही कोरबा जिला में दोपहर 12:00 बजे तक 40.02% मतदान हो चुका है।

   

 

प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर हो रहे इस मतदान में 82 हजार से भी ज्यादा जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके साथ ही सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो की शाम 6 बजे तक चलेगी।

Share This Article