अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी तेज रफ्तार कार, 2 लोग हुए घायल

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के गेवरा-कुसमुंडा मार्ग में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गीरी। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज़ थी, चालक वाहन पर काबू नही कर पाया और यह घटना घट गई।

जानकारी के मुताबिक़ यह घटना बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास की है जहां दीपका की ओर से आ रही तेज रफ्तार क्रमांक ग्लेंजा कार ( CG 12 BB 6802) कुचेना एनटीपीसी पुल से ठीक पहले बंटी होटल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पंहुचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Share This Article