चार साल के मासूम की गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या, आरोपी पिता ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर दहल जाएगा दिल

1 Min Read

चार साल के मासूम की गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या, आरोपी पिता ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर दहल जाएगा दिल


बलरामपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। चार साल के मासूम की गला काटकर पिता ने ही हत्या कर दी। यह घटना बलरामपुर के महुआडीह की बताई जा रही है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र मं झाड़ फूंक के चक्कर में पिता ने अपने ही संतान की बलि चढ़ाई। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआडीह की घटना है। जहां मासूम का सिर धड़ से अलग हुआ। इस घटना के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article