संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कर्मचारी की मौत, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  के जे सिंग कंपनी के एमटिके की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गेवरा दीपका में के जे सींग कंपनी है। जिसमे बाहर से आकर लोग काम कर रहे है, उसी में बाराद्वार शक्ति निवासी छेन बिहारी वाशु नाम का युवक एम टी के पद पर पिछले 5- 6 सालो से काम कर रहा था। जिसकी लाश आज तड़के सुबह देखी गई, मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। मामले की सूचना दीपका पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुचकर शव की शिनाख्त की जिसमे मृतक का नाम छेन बिहारी वाशु बताया जा रहा है । जो पिछले पांच छह सालो से कंपनी में कार्यरत था। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article