भालू ने ग्रामीण पर किया हमला,  हालत गंभीर

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के पसान थाना के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण पर मादा भालू ने हमला कर दिया, भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुआ ग्रामीण जैसे तैसे घर पहुंचा और परिजनों को बताया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार पसान थाना के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा चिकनी पारा निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण शिवनारायण पिता सहदेव सिंह घरेलू कार्य से पास के दूसरे गांव से आज शुक्रवार की सुबह लगबह 10:30 बजे जंगल मार्ग से घर की ओर लौट रहा था,पानी प्यास लगने पर एक जंगली नाले में पानी पीते समय एक मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया,इस हमले में ग्रामीण के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी,ग्रामीण घायल अवस्था में जैसे तैसे भागकर घर तक आया,घर आकर परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। घर वालों ने डायल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीण का घर मुख्य सड़क से दूर था, जिसके बाद डायल 112 में पदस्थ जवान रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने वाहन को वहीं खड़ा कर खेत और पगडंडी मार्ग से ग्रामीण के घर पहुंचे। ग्रामीण घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा था,जिसे तत्काल चारपाई में उठाकर वाहन तक लाया गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उसका इलाज जारी है।

Share This Article