कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज़: कोरबा जिले के निहारिका क्षेत्र के घंटाघर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।
यह पूरा मामला निहारिका क्षेत्र का है। जहां स्मृति उद्यान के सामने घंटाघर मुख्य मार्ग पर यह घटना घटी है। यहां बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक में सवार दोनों युवक घटनास्थल पर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।
