कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम तरदा में फरसा से हमला करने पर एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा का है जहाँ खूनी संघर्ष की घटना सामने आई।दो दोस्तों के बीच हुए विवाद के गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है हालात ऐसे हो गया है जैसे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज कराया गया भर्ती है जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक को की हालत गम्भीर है।
बताया जा रहा है कि गोलू नामक युवक का गांव ही रहने वाले किसी दूसरे युवक के साथ विवाद चल रहा था दोनों के विवाद को निपटने के लिए तीसरा युवक राम प्रसाद मौके पर पहुंचा जहां काफी समझाइए के बाद गोलू ने उसके ऊपर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया यह विवाद गांव के बीच बस्ती में चल रहा था लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि उसे विवाद को रोक सके एक के बाद एक बार बार वार करते क्या जहां युवक खून से लखपत गांव के बीच सड़क पर पड़ा हुआ था घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए ग्रामीणों की मदद से घायल को किसी तरह जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
