ग्राम गुरसिया-जटगा मार्ग में दिखा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में फैली दहशत 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज के ग्राम गुरसिया-जटगा मार्ग में 15 हाथियों का झुंड सड़क पर विचरण करते दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा हैं ये हाथी का झुंड पिछले कई महीनो से यहाँ डेरा जमाये हुए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी में जंगल नहीं जाने की मुनादी कराई गई है। इस क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Article