कोरबा: हरदीबाजार जाने निकली दो नाबालिग हुई लापता, दोनों रलिया निवासी

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम रलिया निवासी फूलमणी राठौर पति मनमोहन सिंह राठौर ने गुरुवार 13 जून को पुलिस थाना हरदी बाजार में सूचना शिकायत किया है कि गुरुवार सुबह 9:00 बजे मेरी नाबालिक लड़की एवं रलिया निवासी पड़ोसी बद्रिका राठौर पति स्वर्गीय अशोक कुमार राठौर के नाबालिक लड़की दोनों सहेलियों ने हरदीबाजार जा रहे हैं बोलकर साइकिल से निकल गये, उसके बाद वापस घर नहीं आये जिससे आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों से पता किया पता नहीं चलने पर फूलमणी राठौर ने हरदी बाजार थाना प्रभारी से मिलकर जानकारी देते हुए गुम हो जाने की सूचना दिया है ।

लिखित सूचना में किसी अन्य लोगों के द्वारा बहला फुसलाकर कर दोनों नाबालिक लड़कियों को ले जाने की बात कही है जो की आज रविवार तक दोनों लड़कियों का कोई पता नहीं चल पाया है । जिसके लिए लड़की के माता-पिता ने पुलिस से आस लगाए बैठे है कि उनकी दोनों नाबालिक लड़की सकुशल घर लौट आएंगे इसके लिए हरदी बाजार पुलिस को जल्द से जल्द उनकी दोनों लड़कीयों को खोज निकाले और वापस ले आए और जो दोषी है उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही करे। 8817604516 मिलने पर इस नंबर पर सूचना दें।

लापता 2 नाबालिग

थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि रलिया निवासी दो नाबालिक लड़की गुम हो जाने की सूचना मिली है पुलिस टीम गठित कर खोजबीन किया जा रहा है जल्द ही दोनों नाबालिक लड़कियों को खोज निकाला जाएगा फिलहाल हमारे पुलिस टीम चारों तरफ से खोज बिन किया जा रहा है ।

Share This Article