नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश की हुई पहचान

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माड़ानाला के समीप कुछ दिनों पहले संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। इसकी पहचान पुलिस ने बांगो थाना क्षेत्र के लेपरा पोड़ी निवासी पवन कुमार सारथी के रूप में की हैं।


इस मामले में पुलिस ने परिजन से भी पूछताछ की हैं। संंदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वही मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक पवन कुमार सारथी पांच महीने से बोरिंग के काम में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान पांच महीने में वह दो बार घर आया था। मृतक के जीजा ने बताया कि पवन के मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर रजगामार चौकी पुलिस से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे यहां पहुंचे।  युवक की किन परिस्थिति में मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article