कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: हाई कोर्ट ने कोरबा के कुआं भट्ठा में अवैध 40 झोपड़ियों को तोड़ने का आदेश दिया है। कुआं भट्ठा में अवैध कब्जा हटाने अधिकारी पहुंचे थे। इसके विरोध में जहां बस्ती वालों ने जमकर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि बस्ती के 40 से अधिक लोगों को हटाने के लिए सुपर डेवलपर्स नामक कंपनी के लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायालय से अवैध कब्जा हटाने के आदेश पर अमल कराने एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे थे, इसी बीच बस्ती वालों ने उनका विरोध करना शुरु कर दिया।
